लौकी के फायदे

Monday, May 23, 2022

लौकी में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और इसके साथ ही इसमें विटामिन-सी, राइबोफ्लेविन, जिंक, थायमिन, आयरन, मैग्नीज, मैग्नेशियम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। सब्जियों में शामिल लौकी का सेवन बेहद लाभकारी माना जाता है। लौकी की सब्जी का सेवन किया जा सकता है और इसके जूस का सेवन भी लाभकारी माना जाता है। 


इसके नियमित और संतुलित मात्रा में सेवन से निम्नलिखित शारीरिक परेशानियों से बचा जा सकता है। जैसे –

1.दिल की बीमारी- कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से दिल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वहीं हरी सब्जियों में शामिल लौकी में जीरो कोलेस्ट्रॉल होता है और साथ ही साथ यह एंटीऑक्सिडेंट भी है। जिससे यह शरीर में बैड कोलेस्टॉल को बढ़ने से रोकती है। इसलिए दिल की बीमारी से बचने के लिए इसका सेवन करना लाभदायक माना जाता है। हरी सब्जियों के फायदे हों इसलिए नियमित रूप से लौकी का सेवन करना चाहिए।

2.ब्लड फ्यूरिफाइयर– लौकी ब्लड फ्यूरिफाइयर का भी काम करती है। लौकी को उबालकर सेवन करने से खून साफ होता है और मुहांसों और फुंसियों की शिकायत भी कम हो जाती है। त्वचा संबंधी परेशानी से बचा जा सकता है।

3.यूरिन इंफेक्शन– शरीर में सोडियम के लेवल बढ़ने से यूरिन इंफेक्शन की समस्या बढ़ जाती है, जिससे यूरिन के दौरान जलन जैसी समस्या शुरू हो जाती है। यूरिन इंफेक्शन को दूर करने में इसका रस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

4.ग्लूकोज लेवल रहता है ठीक- लौकी में प्राकृतिक रूप से शुगर होता है, जो कि शरीर को जरूरी ग्लूकोज का स्तर प्रदान करता है। इस वजह से यह पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक के रूप में इस्तेमाल करने के लिए सही विकल्प माना जाता है। इसमें प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो कि मसल्स की कार्य क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं और इससे मसल्स स्ट्रॉन्ग होती हैं।

5.डिप्रेशन- लौकी में कोलीन (choline) की मौजूदगी होती है। दरअसल कोलीन एक तरह का न्यूरोट्रांसमीटर होता है, जो कि दिमाग की कार्य क्षमता को सुधारता है और स्ट्रेस, डिप्रेशन और अन्य मानसिक परेशानियों से राहत दिलाने का भी काम करता है।

इन शारीरिक परेशानियों को दूर करने के साथ-साथ लौकी खाने से कई अन्य शारीरिक परेशानियों से बचा जा सकता है।

लौकी के फायदे तो हैं लेकिन, इसके सेवन से नुकसान भी हो सकता है। आहार विशेषज्ञों की माने तो शुरुआत में लौकी के जूस के सेवन से कब्ज और पेट खराब होने की समस्या हो सकती है, खाली पेट में इसके जूस के सेवन से गैस और जी मिचलाने जैसी समस्या हो सकती है। वहीं गर्भवती महिलाएं इसके जूस का सेवन कभी न करें क्योकि इससे गर्भपात होने का खतरा बढ़ सकता है।

C/p

0 comments:

Post a Comment