गुरु पूर्णिमा विशेष

Monday, July 3, 2023

जिसने दिखाई राहें    अहसान   उन  सभी का,
जो  नेह  की   निगाहें  अहसान   उन सभी का,
माता पिता  व गुरुजन, सीखा है जिनसे उनकी
फैली   हुई   जो  बाहें  अहसान  उन  सभी का,

दो जून

Thursday, June 1, 2023

ना   ज़रूरत  हमें  सूत  की,  ऊन  की,
क्रीम, पाउडर लिपिस्टिक न दातून की,
हमको  खैरात  बिलकुल  नहीं  चाहिए
रोटियां श्रम से मिल जाएं "दो जून" की।

#vishnusaxena #विष्णुलोक #मुहब्बत_जिंदाबाद #दो_जून_की_रोटी #june #रोटी

खुद से बात करो

Thursday, May 25, 2023

मिलें जो गम तो मुस्करा के मुलाकात करो,
खिलेंगे फूल ज़रा प्यार की बरसात करो,
उसी से बात करो जिसमें कमी दिखती है-
कमी हर एक में दिखे तो खुद से बात करो

शेर

Tuesday, May 23, 2023

छुएंगे आसमान फिर से वही हम दोनों,
अभी जो हादसा हुआ है भुलाना होगा।
- विष्णु सक्सेना
आइए आज मधुबनी में
#मधुबनी #vishnusaxena #मुहब्बत_जिंदाबाद #विष्णुलोक

जला लूं तो

Friday, May 19, 2023

तुम्हारे मन के मंदिर में अगर  दीपक जला लूँ तो,
तुम्हारी आरती के सुर में अपना सुर मिला लूँ तो, 
तुम्हारे  सब्र  का  सावन  भी झूमेगा  फुहारों में-
उसे  मैं दिल  के  झूले  में  करीने से झुला  लूँ तो।
#drvishnusaxena #vishnusaxena #विष्णुलोक #मुहब्बत_ज़िंदाबाद 

गलतियां गिनाऊंगा

Wednesday, May 17, 2023

ग़मो की शाख पर मैं कैसे गुल खिलाऊंगा,
हो  साज  बेसुरा  तो  गीत  कैसे    गाऊंगा,
सुधार लूँ मैं पहले     खामियां ज़रा अपनी-
तभी  तो  आपकी  मैं  गलतियां गिनाऊंगा,
#vishnusaxena #मुहब्बत_जिंदाबाद #विष्णुलोक

प्यासी नजर से मुझको

Monday, May 15, 2023

यूँ तो कुछ भी नही होता है ज़हर से मुझको,
कोई भी खौफ न, कैसे भी कहर से मुझको,
नदी के  पास  अगर जाऊं  तो डर जाता हूं- 
देखती है वो बहुत  प्यासी  नज़र से मुझको।
(आज बदायूं में..)
#budayun #vishnusaxena #मुहब्बत_जिंदाबाद

चुनाव परिणाम

Friday, May 12, 2023

ग्रह सितारों का जब जब हुआ मेल है,
पटरियों  के    बिना   दौड़ती   रेल  है,
कर्म करते समय फल की मत सोचिए-
हार और जीत सब भाग्य का खेल है।
#drvishnusaxena #विष्णुलोक #Result2023