प्यास को पानी बना दूंगा

Wednesday, January 31, 2024

तुम्हारे  दिल  में  अपने  प्यार  की  गंगा  बहा दूँगा 
हथेली   सामने  लाओ  तो  मैं   मेहंदी  रचा दूँगा,
घना बादल हूँ मैं, बनकर धरा महसूस कर लो तुम 
तुम्हारी  हर  जनम की प्यास  को  पानी बना दूँगा,
#Vishnusaxena #lovepoetry #muhabbat_zindabad

सच्ची मित्रता

Monday, January 29, 2024

सही वो यार है जो  मुंह पे  बोल देता है,
है खतरनाक जो  मिश्री सी घोल देता है,
जिसपे हम आँख बंद करके भरोसा करते,
वही हमारी इन आँखों को खोल देता है।
@विष्णु सक्सेना